Tendulkar family arrives to invite President Draupadi Murmu

मोदी से लेकर राहुल तक! सचिन के बेटे की शादी में बनेंगे शाही मेहमान, जानिए कौन बनेगी तेंदुलकर परिवार की बहू

सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर जल्दी ही वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने बेटे की शादी के लिए आमंत्रण देना शुरू कर दिया है। सचिन ने अर्जुन की शादी में शामिल होने के लिए देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया है। बता दें कि अर्जुन की शादी का कार्यक्रम मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा।

सचिन तेंदुलकर के बेटे और किक्रेटर अर्जुन तेंदुलकर की सगाई बीते साल अगस्त महीने में हुई थी। अब अगले महीने 3 मार्च उनके विवाह का कार्यक्रम शुरू होगा। वैवाहिक कार्यक्रम 3 मार्च से प्रारंभ होगा और मुख्य समरोह 5 मार्च को आयोजित हाेगा। सचिन तेंदुलकर ने अपने X हेडल पर पोस्टकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित साह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में शादी समारोह में आमंत्रित करने की जानकारी साझा की है।

महानबल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। रवि घई ग्रेविस ग्रुप के चेरमैन हैं। बताया जाता है कि सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होेंने मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम से एक लग्जरी पेट केयर की शुरुआत की है। मुंबई में इसके दो आउटलेट हैं। सनिया ने इस स्पा स्टोर की शुरुआत साल 2022 में की थी।

अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2020-21 में अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2021 में मुंबई की टीम से अपने टी20 करियर का डेब्ये किया था। साल 2022 में अर्जुन ने गोवा की ओर से अपने फस्ट क्लास करियर का डेब्यू किया था। जबकि मुंबई की टीम से अर्जुन ने आईपीएल में शुरुआत की थी। उन्होंने 5 मैंचों में 3 विकेट लिए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *