बेंगलुरु में बिहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्री श्री रविशंकर, सीएम सम्राट चौधरी के साथ मेयर विभा कुमारी भी हुई हुईं शामिल
Bengaluru Bihar Mahotsav: बेंगलुरु में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित बिहार महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया। पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी भी समारोह में शामिल हुईं। ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ थीम पर आयोजित महोत्सव में बिहार की संस्कृति, लोक कला, खान-पान और गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिल रही है।










