शादी के बाद भी नहीं थमा सफर! मायके से मिली जिद और ससुराल से मिला हौसला, 5 नाकामी बाद छठी बार में क्रैक की BPSC
70th BPSC Result Komal Sah Success Story: अररिया की कोमल साह का यह सफर आपकी जिंदगी के प्रति सोच बदल देगा। हाल ही में घोषित हुए 70वीं बीपीएससी (BPSC) के परिणाम में जहां कई घरों में खुशियों के दीये जले, वहीं कोमल साह की कामयाबी ने उन युवाओं को एक नई उम्मीद दी है, जो बार-बार असफल होकर टूटने लगते हैं। कभी प्री (Pre) न निकलना, तो कभी मेंस (Mains) की दहलीज पर आकर बाहर हो जाना… कोमल ने दर्द के हर दौर को झेला, लेकिन हार नहीं मानी। आज उनका चयन राजस्व अधिकारी (RO) के पद पर हुआ है। ओवरऑल 1720वीं और आरओ कैटेगरी में 217वीं रैंक हासिल करने वाली कोमल की यह दास्तां सीधे दिल को छूती है।








