Bihar Mahotsav 2026, Bengaluru Bihar Mahotsav, Samrat Choudhary, Sri Sri Ravi Shankar, विभा कुमारी, पूर्णिया, बिहार संस्कृति, एक बिहार श्रेष्ठ बिहार, बिहार महोत्सव,

बेंगलुरु में बिहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्री श्री रविशंकर, सीएम सम्राट चौधरी के साथ मेयर विभा कुमारी भी हुई हुईं शामिल

पूर्णिया। न्यूजस्टिच
बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा, लोक कला और विकास की विविधताओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 3 से 6 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में बिहार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ रखी गई है।

मुख्यमंत्री और श्री श्री रविशंकर ने किया उद्घाटन

बिहार महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बिहार की संस्कृति, परंपरा और विकास की झलक पेश की गई। उद्घाटन समारोह में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में पहुंचकर बिहार महोत्सव के आयोजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से महापौर की मुलाकात

उद्घाटन समारोह के दौरान महापौर विभा कुमारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बिहार महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी महापौर का कुशल-क्षेम जाना। दोनों के बीच बिहार की संस्कृति और महोत्सव से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।

श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद

महापौर विभा कुमारी ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गुरुदेव का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया। महापौर ने इसे अपने लिए सौभाग्य और गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने योग, ध्यान, अध्यात्म और मानवीय मूल्यों के माध्यम से दुनिया में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश पहुंचाया है।

‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ की थीम पर जोर

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बेंगलुरु जैसे देश के महत्वपूर्ण शहर में एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार की थीम पर बिहार महोत्सव का आयोजन प्रदेश की गौरवशाली पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ज्ञान, संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक समरसता की भूमि रही है। ऐसे आयोजन बिहार की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी के साथ-साथ देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

गुरुदेव का आशीर्वाद बताया विशेष प्रेरणा

महापौर ने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी महाराज का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उनके विचार समाज को सेवा, संस्कार, प्रेम और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार भी ज्ञान और अध्यात्म की महान परंपरा का वाहक रहा है। ऐसे में गुरुदेव का आशीर्वाद बिहार महोत्सव के लिए विशेष प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। इससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को और मजबूती मिलेगी।

विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा बिहार

महापौर ने कहा कि बिहार आज विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। अपनी गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक विविधता और विकास की नई संभावनाओं को साथ लेकर ‘श्रेष्ठ बिहार’ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और कर्मठता से प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिहार महोत्सव प्रवासी बिहारवासियों को अपनी जड़ों, संस्कृति और मातृभूमि से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

लोक कला से खान-पान तक दिखेगा बिहार

चार दिवसीय बिहार महोत्सव में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव के दौरान बिहार की लोक कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, खान-पान और साहित्य को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बिहार की उपलब्धियों और विकास की नई तस्वीर को भी लोगों के सामने रखा जा रहा है।

सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं

महापौर विभा कुमारी ने बिहार महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बिहार की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और विकास की नई तस्वीर को देशभर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।