ai द्वारा बनाई गई प्रतिकात्म्क तस्वीर।

जैसे ही भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, उल्टे पांव लौटा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारतीय सीमा में न केवल ड्रोन उड़ाया बल्कि गोलीबारी भी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इधर, भारतीय सेना ने काउंटर-अनमैंड एरियल सिस्टम के जारी पाकिस्तान को ड्रोन वापस लेने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, बीती रात जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले के नौशहरा में पाकिस्तान ने बॉडर से लगने वाले इलाके में गोलीबारी की है। वहीं इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारतीय सेना ने गोलीबारी शुरू होती है स्थानीय लोगों को बंकर में भेज दिया। जिससे जानमाल की क्षति नहीं हुई।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भयानक आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई 2025 की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। मात्र 23 मिनट में राफेल लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और S-400 सिस्टम से पाकिस्तान व PoK के 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद के कैंप जैसे सरजाल (सियालकोट), मार्कज तैबा (मुरीदके) व बहावलपुर पूरी तरह तबाह हो गए। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की स्थिति दयनीय हो गई। 100 से अधिक आतंकी मारे गए, 11 एयरबेस, रडार सिस्टम व 9 विमान नष्ट हो गए। पाकिस्तानी सेना ने 11 सैनिकों की मौत व 78 घायलों का स्वीकार किया। सैटेलाइट तस्वीरों से तबाही साफ झलकी, जिससे पाक वायुसेना कमजोर पड़ी। आर्थिक मोर्चे पर हवाई क्षेत्र बंद होने से भारी नुकसान हुआ। राजनयिक रूप से शर्मिंदगी उठी, क्योंकि भारत ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद का मुद्दा बखूबी उठाया। पाकिस्तान ने जवाबी दावे किए, मगर सच्चाई छिप न सकी। ऑपरेशन ने दुश्मन को सबक दिया कि भारत का ‘जीरो टॉलरेंस’ अब गहरा है। आज एक साल बाद भी पाकिस्तान उबर नहीं पाया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *