सुढ़ी वैश्य सम्मेलन में मौजूद अतिथि।

बिहार में ‘फाइव स्टार’ स्वागत! विदेशी मेहमानों की वतन वापसी की व्यवस्था करेगी सरकार, पर्यटन मंत्री का ऐलान

बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने केवल धार्मिक सर्किट का निर्माण कर रही है, बल्कि सरकार घुमने की इच्छा रखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ध्यान में रखते हुए होटल का निर्माण भी कराएगी। यह होटल उन्हें न केवल सिर छुपाने की जगह देगा साथ ही इन होटल का बजट भी उनकी पहुंच में होगा। इस बात की घोषणा बिहार के पर्यटन मंत्री अरुणशंकर प्रसाद ने की है। वे पूर्णिया में आयोजित सुढ़ी वैश्य मिलन सह स्वगत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले बिहार में कानून व्यवस्था ऐसी थी कि यहां कोई आना नहीं चाहता था। लेकिन अब माहौल बदल गया है। बीते साल 6 करोड़ 30 लाख देशी पर्यटक और 7 लाख विदेशी सैलानी बिहार घुमने के लिए आए हैं। सरकार देशी और विदेशी सैलानियों की संख्या को देखते हुए विभिन्न सर्किटों के पास होटल निर्माण करने जा रही है। पर्यटन मंत्री अरुणशंकर प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार सूबे में 6 फाइव स्टार होटल का निर्माण कराने जा रही है। जिसमें से दो-तीन का लीज हो चुका है।

पर्यटन मंत्री अरुणशंकर प्रसाद ने कहा कि मॉरिशस में सबसे अधिक भोजपुरी भाषी लोग रहते हैं। इन लोगों के घर आने और घुमने के लिए पर्यटन विभाग विशेष व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मॉरिशस से आने वाले भोजपुरी भाषियों के आने और जाने की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।

सुढ़ी प्रतिनिधि मिलन सह सम्मान समारोह में पहुंचे पर्यटन मंत्री अरुणशंकर प्रसाद ने जलालगढ़ किले के जीर्णोद्धार से जुड़े मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जलालगढ़ किला पुरातत्व विभाग के अधीन है और संरक्षित धरोहर है। ऐसे में पर्यटन विभाग सीधे तौर पर किले के विकास और जीर्णोद्धार से जुड़ा कार्य नहीं कर सकता है। अगर पुरातत्व विभाग पर्यटन विभाग को एनओसी प्रदान करे तो जलालगढ़ किला का जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग कराएं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सह आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सुढ़ी समाज में राजनीतिक चेतना को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में वैश्य जाति से आने वाले 26 नेताओं ने जीत हासिल की है। इनमें से सुढ़ी समाज से आने वाले 4 नेताओं को जनता ने विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया है। मगर 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा मंे यह संख्या नगण्य है। ऐसे में सुढ़ी समाज के लोगों को राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। तभी जाकर सुढ़ी समाज को बीसी 1 में दर्जा मिलेगा। डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि इससे पहले पटना में बीसी वन में शामिल करने की मांग को लेकर सुढ़ी समाज के लोग एकत्र हुए थे। अब वक्त आ गया है, जब उन्हें अपने हक के लिए पूरी ताकत के साथ आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसके लिए सुढ़ी सामाज एक जुट हो रहा है।

सुढ़ी मिलन सह स्वागत समारोह में शिवहर की विधायक डॉ. स्वेता गुप्ता, ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र, सीतामढ़ी शिवहर की एमएलसी रेखा कुमारी, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रकाश महतो, पूर्व मंत्री समीर महासेठ, पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, युवा सुढ़ी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद पूर्वे, महिला प्रदेश संयोजक धनवंतरी देवी, प्रदेश सह संयोजक सुनील गड़ई, मुख्यालय प्रभारी रत्नेश प्रसाद, डॉ. स्मिता पूर्वे पिंकी गुप्ता, रवि गुप्ता आदि मौजूद थीं। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन अमित पूर्वे रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *