बंजर जमीन पर ‘लाल सोना’: रोहतास के किसानों ने जल-जीवन-हरियाली से बदला भाग्य, 150 एकड़ में उगाई स्ट्रॉबेरी और तरबूज
रोहतास के जमुहार पंचायत स्थित महादेवा गांव के 100 से अधिक किसानों ने वह करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना सात साल पहले तक किसी ने नहीं की थी। कभी जंगली और पथरीली मानी जाने वाली 150 एकड़ बंजर जमीन आज स्ट्रॉबेरी, तरबूज और खरबूजे की खुशबू से महक रही है।










