नियमानुसार पुलिस को चोर पर भारी पड़ना चाहिए और अक्सर ऐसा ही होता है लेकिन कभी-कभी यह दाव उल्टा पड़ जाता है और पुलिस को चोर घुटने के बल आने को मजबूर कर देती है। ऐसा ही वाकया मंगलवार को दरभंगा के लहेरियासराय में हुआ जब मेडिकल जांच के लिए दो चोर को पुलिस बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी और वहां से एक चोर फरार होने में सफल रहा। चोर एक बड़े नाले में जा छुपा जहां से दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद चोर को पुनः हिरासत में लिया गया।

चोरी मामले में दो चोर हुआ था गिरफ्तार
सोमवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र में चोरी के ऑटो को काटकर उसके पुर्जे बेचने वाला गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार की पहचान रहम खां मोहल्ला निवासी मो. जायदा (20) और उर्दू बाजार निवासी मो. मोहसिन (25) के रूप में हुई। मंगलवार को एसआई अशोक कुमार पुलिसकर्मियों के साथ दोनों चोरी के आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बहादुरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। इसी दौरान आरोपी मो. जायदा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और मनरेगा भवन के पास स्थित बड़ा नाले में जाकर छिप गया।
पुलिस के छुटे पसीने,करती रही चोर से मनुहार
फरार चोर जिस नाले में जा छिपा वह गहरा और संकरा है।पुलिस जब तक नाले तक पहुंची ,मो जायदा नाले के अंदर घुस चुका था। पुलिस चोर से कभी गुहार लगातीं रही तो कभी मनुहार करती रही। एक परेशान पुलिस वाला कह रहा था ‘रे बाहर नही निकलेगा। निकलो, हम हैं ,तुमको कोई दिक्कत नही होगा ‘। अंत मे काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। संकरे नाले में घुसने की वजह से मो जायदा चोटिल हो गया था जिसे इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार ने बताया कि यह ड्यूटी में लापरवाही से जुड़ा मामला है।लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है।

