भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया है। टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जो उनके लिए आत्मघाती साबित हुआ। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी है।
अभिषेक शर्मा की सधी हुई फिफ्टी
युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने टीम को ठोस शुरुआत दी। उन्होंने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने मिडिल ऑर्डर को खुलकर खेलने का लाइसेंस दे दिया।
सूर्या का ‘स्वीप’ और हार्दिक की ‘हार्ड-हिटिंग’
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर कदम रखते ही अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सिग्नेचर ‘स्वीप शॉट’ लगाकर चौका जड़ा। सूर्या ने 13 गेंदों में 33 रनों की छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और महज 23 गेंदों में 50 रन ठोक दिए।
संजू सैमसन की पारी और रजा का वार
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने पहले 15 गेंदों में 24 रन बनाए और फिर अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े। 20 ओवर में 256 रन बनाने के बाद अब भारतीय गेंदबाज इस विशाल स्कोर का बचाव करने उतरेंगे। चिपोक की पिच पर जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए प्रति ओवर 12.8 की रन रेट से बल्लेबाजी करना एक बड़ी चुनौती होगी।

