मधेपुरा सदर अस्पताल में इलाजरत स्कूली बच्चे।

मिड डे मील खाने के बाद स्कूल में बीमार हुए 70 से अधिक बच्चे ,छिप कली ने बनाया भोजन को जहरीला!

मधेपुरा के सदर प्रखंड में बच्चों के मध्याह्न भोजन से जुड़ी बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्कमित मध्य विद्यालय कारू टोला, साहूगढ़ में शनिवार को अचानक 70 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को तत्काल इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की तबीयत मध्याह्न भोजन (MID DAY MEAL) खाने के बाद बिगड़ी है।

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार को एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराया गया भोजन बच्चों को परोसा गया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत शुरू कर दी। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि भोजन में छिपकली गिर गई थी, जिसके कारण खाना जहरीला हो गया। बच्चों की स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाई। एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से सभी बीमार बच्चों को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चों की स्थिति अब स्थिर है, हालांकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका विशेष इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *