राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की तस्वीर।

राबड़ी का आरोप-हत्या में मंत्री या मंत्री का बेटा शामिल? तेजस्वी बोले-बेटियों की चीख पर भी सरकार की नींद नहीं खुल रही

NEET STUDENT MURDER CASE में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का बयान आया है। उन्होंने छात्रा की रेप और हत्या के मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि NEET STUDENT MURDER CASE में किसी मंत्री या मंत्री के बेटे की संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और मामले में लीपापोती कर CBI को सौंप दिया गया। वे विधानसभा सत्र में जाने के दौरान मीडिया से बाते कर रहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बिहार की जनता को ठगने जैसा है।

शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के मामले को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को हाऊस में उठाया। हाऊस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार एक ओर चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देती है। लोगों से सुशासन का वादा करती है, वहीं दूसरी और सूबे की राजधानी में बेटी की हत्या कर दी जाती है और उसकी चीख सुनकर भी सरकार की नींद नहीं खुलती।

राजद नेता और विधायक भाई विरेंद्र ने भी नीट छात्रा मर्डर मिस्ट्री के मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा के साथ जो घटना घटी है, उसके साथ जो दुष्कर्म हुआ है उसका दोषी कौन है, बिहार की जनता यह जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब किसी मामले में NDA का नेता या उनका परिवार शामिल होता है तो सरकार मामले की लीपापोती करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *