patna civil court

BREAKIN NEWS : सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बीजेपी प्रवक्ता और गुरु रहमान को भी मिली जान से मारने की चेतावनी

बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों ने हड़कंप मचा दिया है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बीच अब बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और शहर के विख्यात शिक्षक गुरु रहमान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इन घटनाओं के बाद पूरी राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता लगातार तलाशी ले रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन सभी धमकियों के पीछे किसी एक ही गिरोह का हाथ है या ये अलग-अलग मामले हैं। पटना पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस गंभीर मामले को लेकर नीरज कुमार ने पटना के कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और डराने वाली बातें लिखी गई हैं। पुलिस तकनीकी सेल की मदद से धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी है।

शिक्षा जगत के चर्चित चेहरे और ‘अदम्या अदिति गुरुकुल’ के संचालक गुरु रहमान को भी बड़ी धमकी मिली है। अपराधी इतने बेखौफ थे कि उन्होंने गोपाल मार्केट स्थित उनके कोचिंग संस्थान में घुसकर उन्हें गोली मारने की चेतावनी दी।

  • धमकी देने वाले शख्स ने गुरु रहमान को तुरंत कोचिंग बंद करने को कहा।
  • शख्स ने साफ शब्दों में कहा कि बात न मानने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
  • गुरु रहमान ने इस मामले में पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और संदिग्ध का CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।
  • इस घटना के बाद से गुरु रहमान का परिवार और उनके छात्र गहरे दहशत में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *