सूरज हत्याकांड के बाद मीडिया से बात करते कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव।

चंबल का रूप ले रहा नेवालाल चौक का एरिया! लॉ एंड ऑर्डर नहीं सुधारा तो आंदोलन करेगी कांग्रेस

पूर्णिया के नेवालाल चौक पर मंगलवार को दिनहाड़े युवा व्यवस्यायी और सोशल मीडिया इंफ्लूेंशर सूरज बिहारी की हत्या के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। सूरज की हत्या पर पूर्व सांसद और राजद नेता संतोष कुशवाहा ने सरकार को न केवल घेरा बल्कि उन्होंने सुशासन के दावों पर तीखा हमला भी किया। वहीं पूर्व सांसद के बाद बयान के बाद अब कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव का भी बयान समाने आया है। सूरज की हत्या के बाद कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव ने कहा है कि नेवालाल चौक चंबल का रूप लेता जा रहा है। जहां अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती है।

सूरज की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नेवालाल चौक एरिया में ऑपरेशन की जरूरत है। वह एरिया धीरे-धीरे चंबल का रूप लेता जा रहा है। इस इलाके में आये दिन गोलीबारी होती है। स्मैक का धंधा होता है।

नेवालाल चौक के इलाके में बिगड़ते कानून व्यवस्था की स्थिति पर जीतेंद्र यादव ने कहा कि इस एरिया में अपराधी शरणार्थी बने हुए रहते हैं। रोज कोई न कोई घटना होते रहती है। गोली चलना तो आम बात हो गई है। शाम को पटाखे फोड़ने जैसा हो गया है गोली चलना।

शहर के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जीतेंद्र यादव ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। प्रशासन अगर जल्द अपराध पर काबू नहीं पाता है तो कांग्रेस आंदोलन करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *