क्या टीम इंडिया से रोहित और कोहली की विदाई तय? BCCI ने किया डिमोशन, A++ से घटाई ग्रेडिंग

क्रिकेट की दुनिया के दो सुपर स्टार रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए अच्छी खबर नहीं है। क्या फिर से दोनों टी-20 क्रिकेट में खेलते दिखेंगे? इस सवाल पर अब शायद विराम लगता दिख रहा है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट में बदलाव की बयार अब कागजों पर भी दिखने लगी है। बीसीसीआई द्वारा जारी ताजा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। दोनों को डिमोशन कर दिया गया है। बोर्ड ने दोनों दिग्गजों को उनकी पुरानी A++ ग्रेड (7 करोड़ रुपये सालाना) से डिमोट कर दिया है। साथ उनको नया ग्रेड बी दिया गया है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बीसीसीआई अब ‘यंग ब्रिगेड’ पर दांव लगाने की तैयारी में है। रोहित और विराट को शीर्ष श्रेणी से हटाना इस बात का संकेत हो सकता है कि बोर्ड अब उन्हें केवल चुनिंदा फॉर्मेट्स (जैसे टेस्ट और वनडे) में ही देख रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही दोनों के सबसे छोटे फॉर्मेट में भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिसे इस डिमोशन ने और हवा दे दी है।

जहाँ पुराने दिग्गजों का कद घटा है, वहीं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे युवाओं को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। बीसीसीआई ने संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में ‘टीम ब्लू’ की कमान और मुख्य जिम्मेदारी इन्हीं युवा कंधों पर होगी।

बीसीसीआई की ग्रेडिंग मुख्य रूप से खिलाड़ी की उपलब्धता और तीनों फॉर्मेट में उनकी उपयोगिता पर आधारित होती है। चूंकि रोहित और विराट अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और अक्सर सीरीज से आराम लेते हैं, इसलिए बोर्ड ने उन्हें कम ग्रेडिंग में रखने का फैसला लिया है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़े बताते हैं कि वे आधुनिक क्रिकेट के दो सबसे बड़े महामानव हैं। 10 फरवरी 2026 तक के अपडेटेड आंकड़ों के आधार पर उनके करियर का पूरा लेखा-जोखा जानें।

विराट कोहली का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महानतम बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर के ठीक बाद आता है. कोहली का सर्वाधिक वनडे शतक। वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा (54) शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक शतक है। विराट कोहली कुल 85 शतकों के साथ वे सचिन (100) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उनको क्रिकेट इतिहास में चेज मास्टर कहा जाता है। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक और औसत का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वे दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी जिन्होंने 10 ICC व्यक्तिगत पुरस्कार जीते हैं।

रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और कप्तानी के साथ-साथ सिक्सर किंग के रूप में जाने जाते हैं। रोहित शर्मा के सर्वाधिक छक्के हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट) में सबसे ज्यादा (650+) छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर के मामले उनका कोई सानी नहीं है। वनडे में 264 रनों की पारी जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उनके नाम तीन दोहरे शतक हैं। वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। एक ही वर्ल्ड कप (2019) में 5 शतक लगाने का और कुल सर्वाधिक 7 वर्ल्ड कप शतकों का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

कोहली निरंतरता और रनों के विशाल अंबार के लिए जाने जाते हैं। रोहित बड़े स्कोर और इम्पैक्ट बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। दोनों ने मिलकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताया, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब उनकी नजरें 2025-26 के बड़े वनडे और टेस्ट टूर्नामेंट्स पर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *