ai द्वारा बनाई गई सड़क में गड्‌ढे की तस्वीर।

गड्ढे बताने के लिए सरकार लेकर आई है योजना, इनाम के रूप में मिलेंगे इतने रुपए

सड़कों पर गड्‌ढे बताने के लिए सरकार योजना ला रही है। इस योजना के तहत सरकार गड्‌ढे बताने वाले को इनाम देगी। सरकार यह योजना सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से ला रही है। दरअसल, बिहार सरकार राज्य भर की सड़कों को दुरुस्त करने की मनसा से यह योजना लेकर आई है। पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही ‘गड्ढ बताओ और 5000 रुपये पाओ योजना लागू की जाएगी। इस स्कीम के तहत सड़क पर मौजूद गड्ढे की सही सूचना देने वाले नागरिक को 5000 रुपये का इनाम मिलेगा।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सड़क रखरखाव से जुड़ी नई मेंटेनेंस पॉलिसी इसी महीने अधिसूचित की जाएगी। जिसे 15 फरवरी के बाद लागू किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य केवल गड्ढे भरना ही नहीं, बल्कि आम जनता को सड़क निगरानी व्यवस्था का सक्रिय भागीदार बनाना भी है।

नई पॉलिसी के तहत जैसे ही किसी सड़क पर गड्ढे की शिकायत दर्ज होगी, संबंधित एजेंसी को 72 घंटे के भीतर मरम्मत करानी अनिवार्य होगी। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदार और जिम्मेदार इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योजना की एक बड़ी खासियत यह होगी कि राज्यभर में रोड एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इनका एक विशेष हेल्पलाइन नंबर होगा, जिसे प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग तुरंत शिकायत दर्ज करा सकें। मंत्री दिलीप जायसवाल का दावा है कि इस तरह की इनाम आधारित योजना देश में पहली बार किसी राज्य में लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद सड़कों की हालत खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। नई नीति लागू होने के बाद बिहार में सड़कों पर गड्ढे नहीं रहने दिए जाएंगे। महाराष्ट्र के मॉडल से ली गई प्रेरणा मंत्री ने बताया कि इस योजना को तैयार करने से पहले महाराष्ट्र के पुणे समेत कई राज्यों की सड़क रखरखाव नीतियों का अध्ययन किया गया। सफल मॉडलों से सीख लेकर बिहार के लिए यह पॉलिसी बनाई गई है, ताकि ठेकेदारों की जवाबदेही और इंजीनियरों की सतर्कता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *