ai द्वारा बनाई गई प्रतिकात्मक तस्वीर।

मुजफ्फरपुर में रूह कपा देने वाली वारदात: नदी किनारे मिली मां और तीन मासूमों की लाश, किडनैपिंग के बाद हत्या की आशंका

रिश्तों और सुरक्षा को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा पुल के नीचे आज सनसनी फैल गई। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। ममता (मृतका) और उसके तीन बच्चों—बेटी कृति, बेटा अंकुश और आदित्य की एक साथ मिली लाशों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

मृतका की पहचान कृष्णमोहन की पत्नी ममता के रूप में हुई है। मृतका के पति ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बच्चों का अपहरण किया गया था। आरोप के मुताबिक, शादी की नीयत से ममता का किडनैप किया गया और फिर साक्ष्य मिटाने या विरोध करने पर चारों की बेरहमी से हत्या कर शवों को पुल के नीचे फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि यह परिवार बीते 10 तारीख से लापता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ चार मौतों ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है। नदी किनारे बिखरी उन मासूमों की लाशें चीख-चीख कर इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। अब सबकी नजरें पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब इस क्रूरता के दोषियों को सजा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *