Purnia Airport News : मात्र 18 दिनों में 17 हजार से ज्यादा यात्रियों ने भरी उड़ान! गणतंत्र दिवस पर पूर्णिया से दिल्ली फ्लाइट 26 तक बंद

15 सितंबर 2025 को पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली उड़ान उड़ने के बाद से सीमांचल के लोगों का हवाई सफर का सपना साकार हो गया। मात्र 18 दिनों में ही 17 हजार से अधिक यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सोशल मीडिया हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, 2026 के जनवरी के पहले 18 दिनों (1 से 18 जनवरी) में कुल 17,268 यात्री पूर्णिया एयरपोर्ट से आए-गए। महीने के 12 दिन अभी बाकी हैं और रोज औसतन 900-1000 यात्री सफर कर रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो जनवरी में 40 हजार के पार पहुंच सकते हैं आने-जाने वाले यात्री।

इस साल का सबसे व्यस्त दिन 18 जनवरी रहा, जब 1071 यात्रियों ने पूर्णिया एयरपोर्ट का रुख किया। इसमें आने और जाने वाले दोनों शामिल हैं। अन्य प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:16 जनवरी: 1014 यात्री
12 जनवरी: 1016 यात्री
7 जनवरी: 1040 यात्री
5 जनवरी: 1020 यात्री
4 जनवरी: 1061 यात्री
3 जनवरी: 1067 यात्री
यह आंकड़े पूर्णिया एयरपोर्ट के तेज विकास को दर्शाते हैं। स्थानीय निवासियों को दिल्ली सहित अन्य शहरों तक सस्ता और सुविधाजनक हवाई संपर्क मिला है।

गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास के चलते दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 19 से 26 जनवरी तक प्रभावित रहेगा। रोज सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 बजे तक 145 मिनट का एयरस्पेस क्लोजर होगा। इस दौरान पूर्णिया-दिल्ली-पूर्णिया की कुल 16 उड़ानें रद्द रहेंगी। न तो दिल्ली से पूर्णिया आएगी फ्लाइट, न ही पूर्णिया से दिल्ली जाएगी। टाटा इंडिगो ने पहले ही 19 से 26 जनवरी तक टिकट बुकिंग बंद कर दी है। यात्रियों से अपील है कि वैकल्पिक तारीखों पर बुकिंग करें और एयरलाइन अपडेट चेक करते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *