डेस्क । न्यूजस्टिच
बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक और बिहार सरकार में कई मंत्री पद संभाल चुके भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को मंगलवार दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुना गया है। वे भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। 45 वर्षी नितिन नवीन ने भाजपा से ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। आज वे पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए हैं। आए जानते हैं नितिन नवीन के राजनीतिक सफर के बारे में।
पिता की मौत के बाद राजनीति में नितिन नवीन ने रखा कदम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने साल 2006 में राजनीति में कदम रखा। वे पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद पॉलिटिक्स में आए। बता दें कि उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के बड़े नेताओं में से एक थे। नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को कायस्थ परिवार में हुआ। नितिन नवीन युवा अवस्था में भाजपा के युवा मोर्चा से जुड़े और संगठनात्मक काम किया।
2006 में पटना वेस्ट से पहली पर उपचुनाव जीते थे नितिन नवीन
नितिन नवीन ने पहला चुनाव साल 2006 में लड़ा। वे पटना वेस्ट से उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। नितिन नवीन जब यह चुनाव लड़ रहे थे तब उनकी आयु महज 26 वर्ष थी। यही से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
भाजपा युवा मोर्चा में संभाल चुके हैं राष्ट्रीय महासचिव का पद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का पद संभाल चुके हैं। इसके इलाव वे भाजपा युवा मोर्चा के बिहार इकाई अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद नितिन नवीन सरकार में कई मंत्री पदों पर भी रहे हैं। नितिन नवीन के पास सड़क निर्माण, शहरी विकास, कानून-न्याय मंत्री जैसे पद रहे हैं। दिसंबर 2025 में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने और जनवरी 2026 में राष्ट्रीय अध्यक्ष।
चुनाव इतिहास
नितिन नवीन ने कुल 6 विधानसभा चुनाव लड़ चुके है और सभी में उन्होंने जीत हासिल की है।
2006: पटना वेस्ट (उपचुनाव) – जीते
2010: बांकीपुर – जीते
2015: बांकीपुर – जीते
2020: बांकीपुर – जीते (लव सिन्हा को 39,036 वोटों से हराया)
2025: बांकीपुर – जीते (रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया, 98,299 वोट)
उनकी लगातार जीत ने उन्हें भाजपा का मजबूत चेहरा बनाया।

