नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में बिहार के पूर्णिया जिले में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को बिहार के लिए गौरव बताया और कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है। जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनाया जाता है। दरअसल, जिले के मीरगंज प्रखंड में मीरगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के 200 दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर नितिन नवीन की नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता
महज 26 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखना और तब से लेकर आजतक चुनाव में अपराजय रहना नितिन नवीन की राजनीतिक समझ को दर्शाता है। उनकी राजनीतिक समझ और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ ने ही उन्हें आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंचाया है। सबसे कम उम्र के व्यक्ति का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना बिहार ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही बिहार जैसे राज्य के छह बार के विधायक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जना यह भी बता है कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ है। उक्त बातें शहर के प्रसिद्ध सर्जन सह भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मंगलवार को नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कहीं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के पिता भाजपा में जरुर बड़े नेता थे। लेकिन नितिन नवीन ने राजनीति में अपने पिता के निधन के बाद कदम रखा। पिता के जाने के बाद उन्होंने राजनीति में खुद अपना मुकाम हासिल किया। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार इकाई के अध्यक्ष पद पर अपने नेतृत्व कौशल का लोहा मनवाने के बाद उन्होंने आखिरकार पार्टी के सबसे बड़े पद पर अपनी जगह बनाई। यह हम बिहारवासियों के लिए फर्क की बात है।
कठबजरा में मीरगंज मंडल अध्यक्ष के आवास पर हुआ आयोजन
बता दें कि कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मीरंगज मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के कठबजरा स्थित आवास पर किया गया था। इस दौरान भाजपा के मीरगंज मंडल उपाध्यक्ष दीपक मेहता, उपाध्यक्ष मीरा देवी, महामंत्री कृष्णाकांत भारद्वाज, बदरी मंडल, वरिष्ठा भाजपा नेता कलानंद चौधरी, जयप्रकाश साह, सुनिल साह, सीताराम ऋषि, दिनेश मुनि, सरिता देवी एवं अन्य मौजूद थे।

