LG, HTC, NOKIA उन माेबाइल ब्रांड के नाम हैं जो अब मार्केट से बाहर हो चुके हैं। अपने समय में इन कंपनियों के फोन न केवल भारतीय बाजारों में बल्कि वैश्विक स्तर पर धूम मजा रहे थे और ये कंपनियां करोड़ों का व्यापार कर रहीं थी। लेकिन Sumsung और Apple जैसे कंपनियों ने इन्हें जोरदार टक्कर दी और ये कंपनियां बंद हो गई। क्या अब ऐसा ही कुछ OnePlus के साथ होने जा रहा है। कंपनी ने 2026 के शुरुआती महीनों में अपने कुछ अपकमिंग लॉन्च को कैंसल कर दिया है। जिससे कंपनी के बंद होने के Oneplus Dismantled जैसे खबरें ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि कंपनी ने इन खबरों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
वनप्लस ने क्यों कैंसिल किया Oneplus 15s और Oneplus Open2 की लॉन्च
बता दें कि वनप्लस इस साल अपने कुछ अपकमिंग प्रोडक्ट को बाजार में नहीं उतारेगी। जानकारी के अनुसार कंपनी अपने Oneplus 15s और Oneplus Open2 को इस साल नहीं करेंगी। कंपनी ने इसकी लॉन्च कैंसिल कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ वर्षों से वनप्लस स्मार्टफोन मार्केट में संघर्ष कर रही है। यही वजह रही कि कंपनी ने इनकी लॉन्च कैंसिल कर दी है।
मार्केट शेयरिंग हासिल नहीं कर रहा Oneplus
जानकारें के अनुसार कंपनी स्मार्टफोन के मार्केट में पहले की तरह शेयर हासिल नहीं कर पा रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी को नुकसान हो रहा है और वनप्लस बनाने वाली Oppo इस नुकसान को कम करना चाहती है।
कंपनी बंद हुई तो नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
OnePlus के बंद होने की खबर अगर सही साबित हुई और कंपनी बंद हो जाती है तो सबसे बड़ा नुकसान उपभोक्ताओं को होगा। खासकर उन उपभोक्ताओं को जिन्होंने हाल ही में वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदा है। एंड्रॉयड हेडलाइन के अनुसार अगर वनप्लस बंद हुई तो ग्राहकों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा।

