NEET aspirant death case Patna

पटना NEET छात्रा केस: फॉरेंसिंक रिपोर्ट में रेप की पुष्टि, SIT टीम में शामिल रौशनी कुमारी निलंबित

राजधानी पटना के चर्चित और बेहद संवेदनशील शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में फॉरेसिंक टीम की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। सुत्रों के अनुसार जांच के दौरान छात्रा के अंडर गारमेंट में पुरुष स्पर्म के सैंपल मिले हैं। जिससे उसके साथ दुष्कर्म होने की बात की पुष्टि हुई है। वहीं इस खुलास के बाद दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, पटना SSP ने चित्रगुप्तनगर थाना में दर्ज नीट छात्रा मौत मामले के केस की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान SSP ने कदमकुआं अवर निरीक्षक हेमंत झा एवं चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि आसूचना संकलन एवं ससमय कार्यवाही करने में परिलक्षित विफलता के आरोप में तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। ज्ञात हो कि चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी SIT टीम में शामिल थीं और उन्होंने ही एंटी-डिप्रेशन की दवा वाली थ्योरी दी थी।

पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और दुष्कर्म के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की टीम अब जहानाबाद पहुंच थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम को मृतका द्वारा जहानाबाद स्थित एक दवा दुकान से भारी मात्रा में एंटी-डिप्रेशन (Anti-depression) दवाएं खरीदने का सुराग हाथ लगा था। पुलिस को बरामद हुई दवाओं की स्ट्रिप के बैच नंबर की जांच के बाद टीम उस दुकान तक पहुंची।

विगत दिनों पटना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष रंजन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वर्तामान में मनीष रंजन पटना के केंद्रीय आदर्श कारा बेउर में बंद है। कोर्ट के फैसले के बाद उसे फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा। इधर, अब देखने होगा कि पुलिस हॉस्टेल के मालिक का स्पर्म का सैंपल लेकर कब मैच करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *