राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का स्वागत करते डॉ. एके गुप्ता व अन्य।

घरेलू हिंसा को चुपचाप न सहें, आवाज बुलंद करें महिलाएं : ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी मंगलवार शाम एक दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचीं। जनसुनवाई के उद्देश्य से पहुंचीं ममता कुमारी का लाइन बाजार स्थित डॉ. अनिल कुमार के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सह भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।

डॉ. अनिल कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘ग्रीन पूर्णिया’ की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान ममता कुमारी ने ग्रीन पूर्णिया की महिला सदस्यों से खास बातचीत की और समाज में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं, लेकिन वे मान-मर्यादा और पारिवारिक दबाव के कारण इसे चुपचाप सहन कर लेती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अत्याचार सहना उसे बढ़ावा देने जैसा है, इसलिए महिलाओं को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि अक्सर प्रताड़ित महिलाओं के साथ लोग जल्दी खड़े नहीं होते, जिससे वे खुद को असहाय महसूस करती हैं। ऐसी स्थिति में महिलाएं सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की मदद ले सकती हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 14490 की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हिंसा की शिकार कोई भी महिला इस नंबर पर कॉल कर सकती है। कॉल करने के कुछ ही समय बाद आयोग द्वारा उन्हें आवश्यक कानूनी और सुरक्षात्मक मदद प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और पिंकी गुप्ता के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रीन पूर्णिया की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। ममता कुमारी ने पूर्णिया में महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर आरती जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, संजू कुमारी, अनुपम कुमारी, आरती जायसवाल (शिक्षिका ), मनोज साह, शोपल साह, रवीन्द्र साह, कैलाश साहा, प्रदीप मंडल, अरुण साह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *