NEET aspirant death case Patna

NEET छात्रा मामले में SIT के हाथ लगा पुख्ता सबूत! 5 संदिग्ध हिरासत में, हो सकता है बड़ा खुलासा

राजधानी पटना को झकझोर देने वाले NEET छात्रा रेप और संदिग्ध मौत मामले में पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विशेष जांच दल (SIT) ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पाँच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हिरासत में लिये गए आरोपियों में से ही किसी ने वारदात को अंजाम दिया है।

SIT की जांच में वीडियो फुटेज और मोबाइल के CDR (Call Detail Record) सबसे अहम कड़ी साबित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास की मोबाइल टावर लोकेशन और संदिग्धों की कॉल हिस्ट्री खंगालने के बाद पुलिस ने इन पांच लोगों को उठाया है। पुलिस को पुख्ता यकीन है कि इन पांचों में ही वह ‘दरिंदा’ शामिल है, जिसने छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार की थीं।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ अब अपने अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि SIT ने लगभग सभी साक्ष्यों का मिलान कर लिया है। पटना पुलिस के वरीय अधिकारी किसी भी वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर सकते हैं।

वीडियो फुटेज: छात्रा के अंतिम लोकेशन और संदिग्धों की मौजूदगी का मिलान।

वैज्ञानिक साक्ष्य: घटनास्थल से मिले फॉरेंसिक सबूतों की कड़ी को जोड़ा गया।

संदिग्धों का बैकग्राउंड: हिरासत में लिए गए लोगों का पीड़िता के साथ संबंध या उस इलाके में उनकी गतिविधियों की जांच।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *