दारोगाओं के तबादले की जारी की गई सूची।

पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: दीदारगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, चित्रगुप्त नगर समेत 8 थानों में आधी रात बदली कमान

राजधानी पटना की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का तबादला किया है। पुलिस महानिरीक्षक (IG), केंद्रीय क्षेत्र, पटना के अनुमोदन के बाद कुल 9 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में सबसे बड़ी कार्रवाई दीदारगंज थानाध्यक्ष पर हुई है, जिन्हें असंतोषजनक स्पष्टीकरण के बाद पद से हटा दिया गया है। इसकी जानकारी पटना SSP कार्तीकेय शर्मा ने दी है।

दीदारगंज के थानाध्यक्ष रहे रणविजय कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस केंद्र, पटना वापस बुला लिया गया है। आदेश के मुताबिक, उनके क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी कटाई की सूचना पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो संतोषजनक नहीं पाया गया। अब उनकी जगह सुनील कुमार-2 को दीदारगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रशासनिक सुधार के तहत नौबतपुर और धनरूआ थानों की कमान भी नए हाथों में सौंपी गई है। नौबतपुर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार का तबादला STF में होने के कारण उन्हें पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि उनकी जगह मनजीत कुमार ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, धनरूआ थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय के पारिवारिक कारणों से अवकाश पर जाने के बाद अमित कुमार को वहां का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अधिकारी का नामपुराना पदनया पद
रणविजय कुमारथानाध्यक्ष, दीदारगंजपुलिस केंद्र, पटना
सुनील कुमार-2सुरक्षा प्रभारी, बाढ़ कोर्टथानाध्यक्ष, दीदारगंज
अमित कुमारअपर थानाध्यक्ष, धनरूआथानाध्यक्ष, धनरूआ
मनजीत कुमार ठाकुरविशिष्ट आसूचना इकाईथानाध्यक्ष, नौबतपुर
शंकर झाथानाध्यक्ष, नदीथानाध्यक्ष, चित्रगुप्तनगर
सद्दाम हुसैनप्रभारी जे.पी. सेतुथानाध्यक्ष, नदी
बिष्णु कुमारविक्रम थानाप्रभारी जे.पी. सेतु

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *