पटना । न्यूजस्टिच
NEET STUDENT MURDER CASE में बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। जिला प्रशासन उस हॉस्टल का सील करने की कार्रवाई करेगा जिसमें में छात्रा की मौत हुई थी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल, नीट छात्रा मामले में लगातार सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। दोषियों तक पहुंचने में पटना पुलिस से लेकर SIT तक नाकाम रही है। इसके बाद जिला प्रशासन अब गर्ल्स हॉस्टल का सील करेगा।
DGP ने पहले ही कार्रवाई होने की कही थी बात
NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में राज्य के पुलिस प्रमुख DGP विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि संबंधित हॉस्टल संचालक ने समय पर पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी, जिसके कारण जांच में देरी हुई। DGP विनय कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की जानकारी केवल हॉस्पिटल से मिली। अगर हॉस्टल संचालक चाहती तो तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दे सकती थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम उनके हॉस्टल का लाइसेंस रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
11 जनवरी को हुई थी नीट छात्रा की मौत
बता दें कि पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने आई छात्रा की मौत 11 जनवरी को हुई थी। उसके मौत के बाद पुलिस ने हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फॉरेंसिंक रिपोर्ट के आधार पर हॉस्टल संचालक का DNA सैंपल भी लिया गया था। ज्ञात हो कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई और उसके अंडरगारमेंट से स्पर्म के सबूत मिले हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने हाउस में उठाया था मर्डर मिस्ट्री पर सवाल
शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत के मामले को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को हाऊस में उठाया। हाऊस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार एक ओर चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देती है। लोगों से सुशासन का वादा करती है, वहीं दूसरी और सूबे की राजधानी में बेटी की हत्या कर दी जाती है और उसकी चीख सुनकर भी सरकार की नींद नहीं खुलती।

