राजधानी पटना स्थित विधानसभा भवन से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक बड़ा-हादसा होते-होते टल गया है। इस हादसे की जद में न केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष के नेता समेत विधानसभा स्पीकर थे। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा भवन के छत का एक हिस्सा टूट कर गिरा। जिस वजह से विधानसभा परिषर में अफरा-तफर मंच गई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विधानसभा स्पीकर कार्यवाही के लिए जा रहे थे अंदर तभी गिरा छत
हादसे के बाबत बताया जाता है कि शुक्रवार को जब विधानसभा स्पीकर संदन की कार्यवाही के लिए विधानसभा के अंदर जा रहे थे। उसी दौरान विधानसभा भवन के छत का कुछ हिस्सा टूट कर नीचे गिर पड़ा। मगर इस हादसे में उन्हें चोट नहीं आई।
सत्र शुरू होने से पहले ही कराया गया रिनोवेशन का कार्य
बात दें कि विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के कुछ दिन पहले ही विधानसभा भवन के रिनोवेशन का कार्य कराया गया था। भवन के रिनोवेशन के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए थे। मगर इसके तुरंत बाद ही विधानसभा भवन का छत गिर गया। जिससे रिनोवेशन कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
विपक्ष ने उठाये सवाल
विपक्ष ने इस घटना को लेकर सरकार और भवन निर्माण एजेंसी पर निशाना साधते हुए जांच की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, भवन के जिस हिस्से की छत गिरी है, वहां हाल ही में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम हुआ था। घटना के बाद भवन निर्माण विभाग और तकनीकी टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि जांच में लापरवाही किस स्तर पर उजागर होती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

