सूरज हत्याकांड का आरोपी स्नेहिल झा और सूरज व उसके पिता की तस्वीर।

सूरज बिहारी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में किया सरेंडर, बेटे के गम में पिता ने सुबह तोड़ा था दम

चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड के दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है। सूरज के हत्यारोपियों ने लगातार बढ़ रहे पुलिस दबाव के बाद पूर्णिया से दूर मुजफ्फरपुर में खूद को कानून के हवाले किया है। सूरज के हत्यारोपियों ने उस दिन आत्मसमर्पण किया है जब उसके पिता का अंतिम संस्कार हो रहा है। ये दोनों घटनाएं अपने आप में विरोधाभाषी जरूर हैं पर सच है।

सूरज हत्याकांड के आरोपी स्नेहिल झा और आदित्य ठाकुर के सरेंडर करने की जानकारी पूर्णिया पुलिस को नहीं है। लेकिन उनके आत्मसमर्पण करने की खबर की पुष्टि मुजफ्फरपुर एसएसपी कांटेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की है। सूरज बिहारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्नेहिल झा और आदित्य ठाकुर ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना में सरेंडर कर दिया है। पूर्णिया पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाए जाने और लगातार छापेमारी के बाद आरोपियों ने यह कदम उठाया। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इसकी जानकारी पूर्णिया पुलिस को दे दी है।

बता दे कि 27 जनवरी को एक मामूली इंस्टाग्राम पोस्ट के विवाद को सुलझाने गए सूरज बिहारी की नेवालाल चौक पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जवाहर यादव गुलाबबाग के बड़े व्यवसायी थे, जिनका अरबों का कारोबार था। अब एक ही घर से पिता और पुत्र दोनों की अर्थी उठना और एक साथ श्राद्धकर्म होना पूरे समाज के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया है।

सूरज बिहारी बेटे की हत्या के ठीक 11वें दिन पिता जवाहर यादव का जाना पूरे जिले को झकझोर गया है। दो दिन पहले ही वे ऋषिकेश से अपने जवान बेटे की अस्थियां विसर्जित कर लौटे थे। इस दोहरी त्रासदी पर जनप्रतिनिधियों ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं सांसद पप्पू यादव ने कहा यह अत्यंत हृदयविदारक है। प्रदेश की निकम्मी और लापरवाह कानून-व्यवस्था ने न सिर्फ एक बेटे की जान ली, बल्कि न्याय की उम्मीद में जी रहे एक पिता की हिम्मत और जिंदगी भी छीन ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *