[9:00 am, 8/2/2026] Pankaj Sir Pk: भविष्य की कल्पनाओं और नवाचार को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया द्वारा ‘टोयोटा ड्रीम कार आर्ट कॉन्टेस्ट 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के 35 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
तीन आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें बच्चों ने अपनी उम्र के अनुसार कल्पनाशक्ति का परिचय दिया।
• श्रेणी 1 (8 वर्ष से कम): विजेता – मिशिका रंजन
• श्रेणी 2 (8 से 11 वर्ष): विजेता – मो. एहतेशाम आलम
• श्रेणी 3 (12 से 15 वर्ष): विजेता – प्रेरणा प्रिया
इन स्कूलों की रही सक्रिय भागीदारी
प्रतियोगिता में Harvest Mission School, St. Moses English School, AMS Academy, Indian Public School, Government Middle School (Barsauni) और Ursuline English Medium School जैसे प्रमुख विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम में ज्यूरी और मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चित्रकार श्री राजीव राय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव अग्रवाल और मिलिया बी.एड कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती कंचन गुप्ता मौजूद रहीं। साथ ही समाजसेवी श्री अमित और श्री सुनील ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर
श्रीमती कंचन गुप्ता ने कहा कि आत्मअनुशासन ही असंभव को संभव बनाता है।वहीं डॉ. अग्रवाल ने अच्छे स्वास्थ्य को बड़े सपनों की पहली सीढ़ी बताया। कलाकार राजीव राय ने बच्चों की कलाकारी को देख उन्हें ‘भविष्य का कलाकार’ बताया।
आयोजक ने बताया कर्यक्रम का उद्देश्य
प्रकाश टोयोटा के सीईओ श्री गौरव मरोटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सीखने और समाज के बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में मार्केटिंग मैनेजर श्री रवि रंजन ने सभी स्कूलों, मीडिया और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

