कलाम की किताबों से मिली नई उड़ान: पूर्णिया के लाल लकी अंसारी और जिला टॉपर्स की डीएम ने थपथपाई पीठ

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने राज्य और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस वर्ष की इंटर परीक्षा में कला संकाय (Arts) में पूरे बिहार में द्वितीय स्थान (2nd Rank) प्राप्त करने वाले होनहार छात्र मो. लकी अंसारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जिलाधिकारी ने लकी अंसारी को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। लकी ने न केवल राज्य स्तर पर परचम लहराया, बल्कि जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस गरिमामयी अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट कीं। जिलाधिकारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि डॉ.कलाम का जीवन संघर्ष और उनके विचार हर विद्यार्थी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे इन पुस्तकों को पढ़ें और समाज व देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रवींद्र कुमार प्रकाश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अविनाश कुमार अमन सहित कई अन्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। डीईओ ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों की सफलता में हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित दिखे। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। छात्रों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मिला यह सम्मान उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए और अधिक कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा देगा।

समारोह में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। सम्मानित होने वाले मुख्य छात्र निम्नलिखित हैं:

संकाय (Stream)प्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थान
कला (Arts)मो. लकी अंसारीतन्नू कुमारी एवं अबुजरमो. अरमान
वाणिज्य (Commerce)रोहित कुमार सुराणाश्रेया राजरिया सिंह एवं देवांशु कुमार सत्यम
विज्ञान (Science)यश राजकाज़ी निसार अहमदशिवशक्ति कुमार एवं मो. इकबाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *