vande-bharat-express-dahi-insects-penalty-irctc-service-provider-patna-tatanagar

वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में बड़ी लापरवाही! अमूल दही में तैर रहे थे कीड़े, IRCTC और सर्विस प्रोवाइडर पर लगा 60 लाख का जुर्माना

भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम सुनते ही मन में प्रीमियम सेवा का ख्याल आता है. यहां पर यात्रियों की सेवा में चूक की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पर ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस ट्रेन में परोसे गए खाने में कीड़े मिलने का एक गंभीर मामला सामने आया है। 15 मार्च को पटना से टाटानगर जा रही ट्रेन संख्या 22896 में एक यात्री को दिए गए अमूल दही के पैकेट में जिंदा कीड़े और इल्ली तैरते पाए गए। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए रेल मंत्रालय ने IRCTC और संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर कुल 60 लाख रुपये का ऐतिहासिक जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार यात्री रितेश कुमार 15 मार्च को पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। सफर के दौरान उन्हें नाश्ते के साथ अमूल दही का एक पैकेट सर्व किया गया। जैसे ही उन्होंने पैकेट खोला उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए। यात्री ने तुरंत इसकी शिकायत ऑन-बोर्ड स्टाफ से की और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को टैग करते हुए साझा कर दिया।

यात्री की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्रालय ने त्वरित जांच के आदेश दिए। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद, रेलवे ने एक लैंडमार्क फैसला सुनाया है। रेलवे ने IRCTC पर जुर्माना लगाया है। रेलवे ने कहा कि निगरानी में चूक के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इसके साथ ही सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगा है। खराब गुणवत्ता और लापरवाही के लिए 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना देना होगा। रेलवे के इतिहास में खान-पान की गुणवत्ता को लेकर यह अब तक के सबसे बड़े जुर्मानों में से एक माना जा रहा है।

वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल ट्रेन में इस तरह की घटना ने रेलवे की कैटरिंग सेवाओं और वेंडर्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि जब प्रीमियम किराया देने के बावजूद ब्रांडेड उत्पादों (जैसे अमूल) में कीड़े मिल रहे हैं, तो आम ट्रेनों की स्थिति क्या होगी? रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सेहत और सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी वेंडर को बख्शा नहीं जाएगा।

रेलवे मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर यह पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा कि 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है, संबंधित service provider पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा contract termination के आदेश दिए है । यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *