purnia-pensioners-life-certification-special-camp-april-2026

पूर्णिया में 1.37 लाख लोगों की पेंशन पर खतरा? 8 अप्रैल से करवा लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगा पेसा

पूर्णिया। न्यूजस्टिच
पूर्णिया जिले के उन हजारों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है जिनकी पेंशन लंबे समय से लंबित है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के कुल 1,37,043 लंबित पेंशनधारियों का शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए आगामी 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

डीएम का सख्त निर्देश: कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटे
जिलाधिकारी ने अंशुल कुमार ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी छूटे नहीं। इन शिविरों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वीएलई (VLE) मौजूद रहेंगे, जो मौके पर ही बायोमेट्रिक या अन्य माध्यमों से जीवन प्रमाणीकरण का कार्य संपन्न करेंगे।

इनकी होगी अहम जिम्मेदारी
इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, विकास मित्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे पेंशनधारियों को शिविर स्थल तक लाने में मदद करें। प्रखंड स्तर पर बीडीओ (BDO) पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे, जबकि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार खुद विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर कार्यों का जायजा लेंगे।

2025 से चल रही प्रक्रिया, फिर भी हजारों लंबित
गौरतलब है कि जीवन प्रमाणीकरण का कार्य 22 दिसंबर 2025 से ही जारी है, लेकिन तकनीकी कारणों या जागरूकता की कमी से अब भी 1.37 लाख से अधिक लोगों का प्रमाणीकरण बाकी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पेंशन की राशि निर्बाध रूप से पाने के लिए इस शिविर में शामिल होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों के बीच अपने नजदीकी पंचायत शिविर में आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी के साथ जरूर पहुंचें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *