पटना। न्यूजस्टिच
बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट न केवल अब तक का सबसे बड़ा बजट है, बल्कि विकसित बिहार की स्पष्ट दृष्टि और दिशा भी प्रस्तुत करता है। यह बजट पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के ₹3.16 लाख करोड़ के बजट से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं, वर्ष 2004-05 की तुलना में बिहार का बजट करीब 11 गुना बढ़ चुका है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति और सुशासन का प्रमाण माना जा रहा है।
पंच-संकल्प पर आधारित विकास मॉडल
बजट को “ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान” के पंच-संकल्प पर आधारित बताया गया है। सरकार का दावा है कि 14.9 प्रतिशत अनुमानित विकास दर के साथ बिहार देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल हो चुका है। गरीब, किसान और युवाओं पर फोकस इस बजट में। 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने, चौथे कृषि रोड मैप (2023-28) को गति देने, 5 नए एक्सप्रेस-वे, गरीबों के लिए आवास, और बुनियादी ढांचे के विस्तार का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा, बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

PMCH में पहले चरण में 1100 बेड, पूर्णिया, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 नए जिलों में मेडिकल कॉलेज, हर पंचायत में मॉडल स्कूल, हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हर प्रमंडल में मेगा स्किल सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है।
उद्योग और रोजगार को नई दिशा, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने, डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी जैसी परियोजनाओं को बजट में शामिल किया गया है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
महिलाओं और सामाजिक न्याय पर जोर
‘न्याय के साथ विकास’ की अवधारणा को मजबूत करते हुए बजट में, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इससे मातृशक्ति की भागीदारी और सशक्तिकरण को बल मिलेगा। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार बजट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए इसे विकसित बिहार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंच-संकल्प आधारित यह बजट राज्य को राष्ट्रीय विकास मानकों पर अग्रणी बनाएगा।
ये भी खबर पढ़ेंः

