लालू परिवार की तस्वीर जिन पर चल रहा जमीन के बदले नौकरी का केस।

Land For Job Case: कोर्ट में हुआ कुछ ऐसा कि बदल गई लालू परिवार की किस्मत! जानिए 9 मार्च के उस ‘डे-टू-डे’ प्लान का राज

जमीन के बदले नौकरी (Land for Job) मामले में आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन राहत भरा रहा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की शारीरिक रूप से पेश होने की छूट की अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इन सभी आरोपियों ने कोर्ट से फिजिकल अपीयरेंस (Physical Appearance) से छूट मांगी थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

सुनवाई के दौरान लालू यादव की बेटियों, मीसा भारती और हेमा यादव ने अदालत में अपने ऊपर लगे सीबीआई (CBI) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इन आरोपों को स्वीकार नहीं करती हैं।

अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेज प्रताप को निर्देश दिया है कि वे 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किसी भी दिन आरोपों के औपचारिक गठन (Formal Framing of Charges) के लिए अदालत में पेश हो सकते हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने कड़ा रुख भी अपनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 9 मार्च से इस मामले की अगली सुनवाई ‘डे-टू-डे बेसिस’ (Day-to-Day Basis) यानी प्रतिदिन की जाएगी, ताकि केस का निपटारा जल्द हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *