बेतिया में दरिंदगी! छात्रा से 11 महीने में 30 बार दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपी, 7 पर FIR

बिहार के बेतिया जिले से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है। जहां एक छात्रा के न केवल जिस्म को छलनी किया गया, बल्कि उसके सुनहरे भविष्य और सपनों को भी बेरहमी से रौंद दिया गया। नौतन थाना क्षेत्र में बीए की एक छात्रा के साथ पिछले 11 महीनों में 30 बार दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना घटी है। इसके बाद जब शादी के इनकार किया गया तो मामला तूल पकड़ लिया। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। आइए जानते हैं पूरी घटना को।

पीड़िता के अनुसार, मुख्य आरोपी सनवर आलम उसके साथ ही कॉलेज में पढ़ता था। दोस्ती के बहाने उसने छात्रा के घर आना-जाना शुरू किया। विरोध के बावजूद वह जबरन घर में घुसता रहा। दरिंदगी की शुरुआत 10 अगस्त 2024 को हुई, जब आरोपी ने छात्रा को डरा-धमकाकर पहली बार अपनी हवस का शिकार बनाया। लोक-लाज और डर के कारण छात्रा खामोश रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने 26 मई 2025 तक करीब 30 बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब जुल्म की इंतहा हो गई, तो छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपनी माँ को आपबीती सुनाई। मामले को सुलझाने के लिए पंचायती बैठी। पंचायत में आरोपी सनवर आलम ने शादी करने की हामी भरी, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने के लिए उसके दोस्तों और परिचितों के बीच अश्लील बातें फैला दीं। वहीं पीड़िता ने कहा कि मेरी मां मुझे पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती थी, लेकिन सनवर ने मेरी जिंदगी और मेरे सपने बर्बाद कर दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *