घटनास्थल पर मौजूद अमौर थाना की पुलिस।

थाना परिसर में भी सुरक्षित नहीं खाकी! पूर्णिया में हवलदार की संदिग्ध मौत, कानून-व्यवस्था पर सवाल

जिले के अमौर थाना परिसर स्थित गार्ड आवास में बुधवार सुबह एक हवलदार का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गया निवासी आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है। शव के गले में गोली लगने के निशान हैं और गोली शरीर के पार निकल गई है। सुबह 10 बजे जब रसोइया खाना देने पहुँचा, तब इस खौफनाक मंजर का खुलासा हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हवलदार ने सुबह 8 बजे अपनी पत्नी से बात की थी, तब सब सामान्य था। 2 घंटे के भीतर हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। FSL की टीम मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या।

सूरज बिहारी और छात्र गोलीकांड से दहशत पूर्णिया में हाल के दिनों में अपराध की लहर तेज हुई है। हाल ही में चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी थी, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एक अन्य घटना में इंटर के छात्र को गोली मारे जाने के मामले ने छात्रों और अभिभावकों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। एक तरफ जहां अपराधी सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं, वहीं थाना परिसर के अंदर हवलदार की संदिग्ध मौत ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *