पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि घोषित।

Purnea University UG 6th Semester Admission 2026: नामांकन और रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित, जानें पूरी प्रक्रिया

पूर्णिया । न्यूजस्टिच

पूर्णियाँ विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (CBCS) सत्र 2023-2027 के अंतर्गत छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA, B.Sc. और B.Com के नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए Purnea University UG 6th Semester Admission 2026 का आधिकारिक शेड्यूल घोषित कर दिया है।

विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध (Constituent & Affiliated) महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 25 अगस्त 2026 से 31 गस्त 2026 तक अपने संबंधित कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

25 से 31 अगस्त तक UMIS पोर्टल पर नि:शुल्क पंजीयन

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही सत्र 2023-27 के 6th सेमेस्टर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन-प्रपत्र (Registration Form) भरने की तिथि भी तय कर दी गई है। सभी संबंधित विद्यार्थी 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के आधिकारिक UMIS पोर्टल पर लॉगिन करके ‘कोर्स सेलेक्शन-सह-सेमेस्टर पंजीयन’ का कार्य नि:शुल्क पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छात्र अपने पंजीयन-प्रपत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय में जमा कर प्राप्त कर सकते हैं।

SC/ST और छात्राओं को शुल्क में 100% छूट

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए नामांकन शुल्क की स्थिति स्पष्ट की है। नामांकन के दौरान अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के सभी विद्यार्थियों और सभी वर्गों की छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन श्रेणियों के लिए नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी।

सभी संबंधित छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कॉलेजों से संपर्क कर नामांकन एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षणिक सत्र में किसी प्रकार की रुकावट न आए।