पीड़ित लड़की के साथ आरोपी डॉक्टर की तस्वीर।

देश का पहला लव एग्रीमेंट, यहां 7 नहीं 8 वचनों की आड़ में डॉक्टर करता रहा यौन शोषण, अब शादी से इनकार

अभी तक आपने कई तरह के एग्रीमेंट के बारे में सुना होगा मसलन लीज एग्रीमेंट, रेंट एग्रीमेंट, लैंड एग्रीमेंट ,पार्टनरशिप एग्रीमेंट बगैरह-बगैरह। लेकिन बिहार के मोतिहारी के हरसिद्धि बाजार में एक डॉक्टर साहेब के सिर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि अपनी प्रेमिका से ‘लव एग्रीमेंट’ बना डाला। इश्क क्षेत्र के जानकार भी मानते हैं कि इस तरह के एग्रीमेंट की जानकारी उन्हें पहली बार हुई है और यह देश का पहला इस तरह का एग्रीमेंट है। एग्रीमेंट में सात नही कुल 08 वचन दर्ज हैं ,जिसे पढ़कर आपका दिल भी रूमानी हो जाएगा। यहां तक तो ठीक था लेकिन, डॉक्टर साहब ने बड़ी गलती कर डाली कि इस देश के इकलौते एग्रीमेंट की आड़ में 05 वर्षों तक युवती का यौन-शोषण करते रहे और अब शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो अब डॉक्टर साहब क्लिनिक छोड़ फरार हो गए हैं।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 में हरसिद्धि बाजार में स्थित डॉ नीरज कुमार के क्लिनिक रोशन हॉस्पिटल में उसकी बहन का ऑपरेशन हुआ था। वहीं, डॉ नीरज से उसका परिचय हुआ और मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ।इसके बाद बातचीत का सिलसिला आरम्भ हुआ तो डॉक्टर युवती को अपना दिल दे बैठे। दोनों का स्वजातीय होना उत्प्रेरक साबित हुआ और प्यार नित दिन परवान चढ़ता रहा।

डॉक्टर और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ी तो डॉक्टर ने प्यार का ऐसा एग्रीमेंट बना डाला जो आजतक देश मे नही बना है।500 रु के नन-जुडिशियल स्टाम्प पर दोनों प्रेमी के बीच करार हुआ। प्यार की नजाकत समझिए, एग्रीमेंट पेपर पर किसी अधिवक्ता का हस्ताक्षर नही है और न ही नोटरी की कोई मुहर ही लगी हुई है।इसकी जगह ‘ओठ ‘ का लोगो बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इसमे 07 फेरों के 07 वचन की जगह 08 वचन दर्ज किए गए। हालांकि, वर्ष 2017 में बिहार के पूर्णिया में बनवारी नगर निवासी रवि रंजन ने अपनी शादी में 08 फेरे लेकर और 08 वचन देकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन, रविरंजन का 8वा फेरा और वचन पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा हुआ था।

रोज एक दूसरे से पहले से अधिक प्यार करेंगे।

दिन में कम से कम एक बार एक दूसरे की मुस्कुराने की वजह बनेंगे।

हमेशा एक दूसरे की बात ध्यान से सुनेंगे।

दिल से युवा रहते हुए साथ-साथ बुढापा तक पहुचेंगे।

हर वेलेंटाइन डे एक दूसरे को सोचते हुए बिताएंगे।

हर परिस्थिति में ,निजी और सार्वजनिक जीवन मे एक दूसरे के प्रेमी बनकर रहेंगे।

मृत्यु तक एक दूसरे की देखभाल करेंगे और सम्मान करेंगे।

पीड़िता के अनुसार करीब 05 वर्षों से डॉक्टर नीरज उसका यौन शोषण करता रहा और फिर 08 माह पहले उसने क्लिनिक के बंद कमरे में उसकी मांग भरा। इस शादी की खुद नीरज ने वीडियो भी बनवाया। उसका कहना था कि यह एक सबूत है ,बाद में फिर सार्वजनिक रूप से शादी करेंगे। शादी के बाद डॉ नीरज अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने नेपाल भी गया। लेकिन, उसके बाद नीरज की नीयत बदल गई और अब वह शादी से इनकार कर रहा है। बड़ी मशक्कत के बाद पीड़िता नीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में सफल हुई और न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं, आरोपी डॉ नीरज फरार बताया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *