भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज।

T-20 WORLD CUP : मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री! लेंगे इस तेज गेंदबाज की जगह

क्रिकेट के ताबड़तोड़ फाॅमेट का महाकुंभ यानी T-20 WORLD CUP कल से शुरू हाे रहा है। लेकिन इसके ठीक पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल हुआ है। world के शुरू होने के महज चंद घंटों पहले तेज के गेंदबाजी क्रम में बड़ा उलटफेर हुआ है। टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सिराज टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

खबरों के अनुसार मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया है। बात दें कि हर्षित राणा को चोट की वजह से टीम से बाहर होना पड़ रहा है। आखिरी समय में हर्षित राणा का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में मैनेजमेंट ने मोहम्मद सिराज को मौका देने का फैसला लिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में हर्षित को घुटने में चोट लगी थी। अब उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उन्हें अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं। लेकिन हालत ठीक नहीं लग रही है। आज तक पता चल जाएगा।

मोहम्मद सिराज को इससे पहले विश्व कप 2024 के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह बुमराह के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हो सकते हैं। सिराज ने पिछला टी20 30 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *