भारत ने 100 रनों से इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल

वैभव के साथ जीता छठा U-19 WC का फाइनल! सूर्यवंशी की 175 रनों की बदौलत जीता भारत

भारत ने छठी बार U-19 WORLD CUP अपने नाम कर लिया है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे U-19 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को 101 रनों से हरा दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रनों को स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की वजह से अंग्रेज चारों खाने चित हो गए। 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रनों पर ऑल आउट हो गई।

भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 175 रन बनाए। वैभव ने अपनी पारी के दौरान मैदान के हर तरफ चौकों और छक्कों की बरसात की। वैभव ने अपनी पारी के दौरान 15 छक्के और 15 चौके लगाए। यह स्कोर U-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। इसके साथ ही वैभव U-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए है।

412 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन और कप्तान आयुष म्हात्रे की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। हालांकि बेन डॉकिन्स (65 रन) ने एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। फिलहाल इंग्लैंड की टीम 216 रनों पर 7 विकेट गंवा चुकी है और भारत की छठी वर्ल्ड कप ट्रॉफी अब बस कुछ ही कदम दूर है।

यूथ वनडे में 100 सिक्स लगाने वाले पहले बैटर
यूथ वनडे की एक इनिंग में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन 175 में से 150
यूथ वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स-15
एक U-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स-30
U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय
U-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक-55 बॉल

  1. 2000: मोहम्मद कैफ की कप्तानी में।
  2. 2008: विराट कोहली की कप्तानी में।
  3. 2012: उन्मुक्त चंद की कप्तानी में।
  4. 2018: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में।
  5. 2022: यश धुल की कप्तानी में।
  6. 2026: आयुष महात्रे की कप्तानी में।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *