Bpsc tre 4 update

BPSC TRE-4: अचानक बदला BPSC का कैलेंडर, अब इस माह में होगी TRE-4 परीक्षा, जानें आवेदन-रिजल्ट तक डिटेल

पटना। न्यूजस्टिच
बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महीनों के लंबे इंतजार और हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद, नीतीश सरकार ने राज्य में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE-4) का रास्ता साफ कर दिया है। बीपीएससी ने इसका कैलंडर भी जारी कर दिया है. इसके साथ ही JDU के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार BPSC द्वारा 46595 शिक्षकों की भर्ती होगी।

बीपीएसी ने संशोधित शेड्यूल किया जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए टीआरई-4 (TRE-4) का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जहां एक ओर मार्च में विज्ञापन आने की चर्चा है। वहीं आयोग ने अब परीक्षा की तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए यह चौथा बड़ा चरण होने जा रहा है।

परीक्षा का पूरा टाइमलाइन
अभ्यर्थी अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं, क्योंकि आयोग ने निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की हैं। परीक्षा की तारीख 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच होगी। परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की प्रबल संभावना है। पदों की संख्या इस बार लगभग 46595 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें प्राथमिक (PRT), माध्यमिक (TGT) और उच्च माध्यमिक (PGT) यानी कक्षा 1 से 12वीं तक।

विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया
BPSC जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।
विषयवार रिक्तियां: किस विषय में कितने पद खाली हैं।
योग्यता: CTET/STET और शैक्षणिक योग्यता के मापदंड।
आयु सीमा: छूट और पात्रता की कट-ऑफ डेट।
आवेदन लिंक: नोटिफिकेशन के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की खिड़की खुल जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनौपचारिक स्रोत पर भरोसा करने के बजाय BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।

क्यों खास है TRE-4?
बिहार सरकार अब तक तीन चरणों में 2,27,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली कर चुकी है। TRE-4 का उद्देश्य उन रिक्तियों को भरना है जो पिछले चरणों में खाली रह गईं थीं या जो नए सृजित पद हैं। शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, आयोग अब इस भर्ती को मिशन मोड में पूरा करने की तैयारी में है।

अभिर्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश
चूंकि परीक्षा सितंबर में है, आपके पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। सिलेबस में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, इसलिए पुराने पैटर्न के आधार पर अभ्यास शुरू कर देना ही समझदारी होगी।

शिक्षा जगत में ‘नीतीश मॉडल’ की धमक
बिहार सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले 2 वर्षों में तीन चरणों (TRE-1, 2, 3) के तहत 2,27,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई। आगामी लक्ष्य 46595 नए पदों के साथ शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करना। बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। शिक्षा के विस्तार को गति देने के लिए शीघ्र ही नई बहाली प्रक्रिया शुरू होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *