पटना यूनिवर्सिटी की एडमिटकार्ड में लड़के की जगह चिपका दी लड़की की तस्वीर।

अजब-गजब: पटना यूनिवर्सिटी का ‘जेंडर चेंज’ वाला एडमिट कार्ड! नाम छात्र का, फोटो छात्रा की

बिहार की उच्च शिक्षा का गौरव कहे जाने वाले पटना यूनिवर्सिटी से एक ऐसा अतरंगी मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने एक छात्र का ऐसा एडमिट कार्ड जारी किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं- ये कलाकारी आखिर हुई कैसे?

मामला M.A. in Urdu (3rd Semester) की परीक्षा-2025 से जुड़ा है। एडमिट कार्ड के अनुसार छात्र का नाम MD ZABIR ANSARI है। छात्र का रोल नंबर (326360580017) और पिता का नाम (MD IMTIYAJ ANSARI) सब कुछ सही दर्ज है। लेकिन जैसे ही आप फोटो वाले कॉलम पर नज़र डालेंगे, वहाँ छात्र की जगह एक छात्रा (लड़की) की फोटो चिपकी हुई है। हैरानी की बात यह है कि एडमिट कार्ड पर जेंडर Male लिखा है, हस्ताक्षर Zabir Ansari के नाम से हैं, लेकिन चेहरा किसी और का ही चमक रहा है।

इस छात्र का परीक्षा केंद्र Patna Science College बनाया गया है। छात्र की पहली परीक्षा 19 फरवरी 2026 को ‘Human Values and Professional Ethics’ विषय की होनी है। अब सवाल यह उठता है कि जब यह छात्र परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने जाएगा, तो गेट पर तैनात गार्ड फोटो का मिलान कैसे करेंगे? छात्र का चेहरा एडमिट कार्ड की फोटो से मिलेगा नहीं, और ऐसे में परीक्षा देना मुश्किल हो सकता है। लापरवाही का पुराना इतिहास यूनिवर्सिटी के इस कारनामे के बाद एक बार फिर बिहार की शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले डेटा वेरिफिकेशन की कमी साफ नजर आ रही है।

यूनिवर्सिटी: पटना यूनिवर्सिटी
कोर्स: M.A. in Urdu, 3rd Semester
नाम: MD ZABIR ANSARI
बड़ी गड़बड़ी: छात्र के नाम पर छात्रा की फोटो
परीक्षा शुरू होने की तारीख: 19-02-2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *