युवा जदयू नेता राजू मंडल की बेटी को पूर्व सांसद ने लिया गोद

पूर्व सांसद ने बेटी को लिया गोद! संतोष कुशवाहा उठाएंगे राजू मंडल की बेटी की शिक्षा से लेकर कन्यादान तक का भार

राजनीति के गलियारों से अक्सर खींचतान की खबरें आती हैं, लेकिन पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिसने समाज के सामने मानवता की नई मिशाल पेश किया है। युवा जेडीयू अध्यक्ष स्व. राजू मंडल के असामयिक निधन के बाद, श्री कुशवाहा ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी नन्हीं बेटी को गोद लेने (Adopt) की घोषणा की है।

शनिवार की सुबह पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा दिवंगत राजू मंडल के आवास पहुंचे। वहां शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अब इस बिटिया की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बेटी की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और उसके विवाह तक का सारा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।इसके साथ ही, उन्होंने राजू मंडल की धर्मपत्नी की भविष्य की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया और तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

राजू मंडल को अपने छोटे भाई और पुत्र के समान मानने वाले संतोष कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, पूरी रात द्वंद्व और उहापोह के बीच गुजरी। सुबह एक अटल फैसले के साथ राजू के घर की ओर चल पड़ा। राजू उस बिटिया के जैविक पिता थे, लेकिन अब उसके शेष जीवन के लिए पिता-धर्म का पालन मेरी जिम्मेदारी होगी। यह मेरी ओर से अपने छोटे भाई राजू को एक तुच्छ श्रद्धांजलि है। सामाजिक सरोकार की इस अनूठी पहल और संतोष कुशवाहा के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। उन्होंने साबित कर दिया है कि एक सच्चा नेता न केवल अपने क्षेत्र के विकास के लिए लड़ता है, बल्कि विपत्ति के समय अपने साथियों के परिवार के लिए सुरक्षा कवच बनकर भी खड़ा होता है। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *