अपराधियों की अब खैर नहीं! बिहार के 32 जिलों में उतरेंगे ‘सुपरकॉप्स’, जानिए बिहार पुलिस का ऑपरेशन क्लीन

पटना। न्यूजस्टिच
बिहार में विधि-व्यवस्था को पटरी पर लाने और थानों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए डीजीपी विनय कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। राज्य के 32 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों का ‘पुलिस जिला प्रभारी’ बनाया गया है। इन अधिकारियों के कंधों पर थानों का नियमित निरीक्षण, लंबित अनुसंधान (Investigative research) में तेजी लाना और गंभीर कांडों का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बड़े नामों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार के सबसे महत्वपूर्ण जिले पटना की जिम्मेदारी ADG (EOU) एनएच खान को सौंपी गई है। वहीं, राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रमुख जिलों का प्रभार मिला है:

पटना: ADG एनएच ख़ान

मुजफ्फरपुर: IG संजय कुमार

गया: ADG रवीन्द्रण शंकरन

सारण और बक्सर: ADG अमित कुमार जैन

पूर्णिया और सिवान: ADG संजय सिंह

भागलपुर और नवगछिया: IG एस प्रेमलता

इन अधिकारियों को मिला इन जिलों का प्रभार:
प्रशासनिक मजबूती के लिए IG और DIG स्तर के अधिकारियों को भी फील्ड में उतारा गया है:

वैशाली: IG मनोज कुमार

नालंदा: ADG आर मलार विजी

भोजपुर: ADG पंकज कुमार दराद

दरभंगा: ADG सुधांशु कुमार

जहानाबाद और अरवल: ADG सुनील कुमार

समस्तीपुर: ADG डॉ. कमल किशोर सिंह

मुंगेर: ADG पारसनाथ

गोपालगंज और खगड़िया: ADG अजिताभ कुमार

लखीसराय और शेखपुरा: ADG अमित लोढ़ा (विख्यात IPS)

रोहतास: DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो

सीमावर्ती और संवेदनशील जिलों पर नजर
नेपाल सीमा और अन्य संवेदनशील इलाकों के लिए भी अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है। DIG तौहीद परवेज को किशनगंज, DIG राशिद जमां को सीतामढ़ी और DIG जयकांत को कटिहार का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा, बेतिया और बगहा की जिम्मेदारी ADG अमित राज को दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *