bihar-cabinet-meeting-nitish-kumar-group-photo-secretariat

CM Nitish Kumar: कौन बाएं और कौन था दाएं? सीएम नीतीश कैबिनेट की आखरी बैठक में आया फोटो, बन गया ये यादगार पल

पटना।न्यूजस्टिच
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। नई सरकार के गठन और प्रशासनिक फेरबदल की आहट के बीच हुई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फोटो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ सभी मंत्री, विभाग के अधिकारी शामिल थे।

कैबिनेट में विकास के रोडमैप पर चर्चा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लाए गए नीतिगत निर्णयों की समीक्षा की। श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शामिल मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

यादगार रही ग्रुप फोटोग्राफी
कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्य सचिवालय के प्रांगण में एक खास नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सभी सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ग्रुप फोटोग्राफी कराई। इसके ठीक बाद, राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री ने तस्वीर खिंचवाई। ब्यूरोक्रेसी में हो रहे हालिया बदलावों के बीच अधिकारियों और सरकार के बीच का यह तालमेल चर्चा का विषय बना रहा।

अभिवादन के साथ विदाई
बैठक और फोटोग्राफी सत्र के बाद जब मुख्यमंत्री मुख्य सचिवालय से प्रस्थान करने लगे, तो पोर्टिको में मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री की इस सहजता ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *