Admit card for Assistant Education Development Officer exam released, know the complete exam schedule

BPSC Big Update: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 87/2025, ‘सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी’ प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (e-Admit Card) जारी करने की तिथि और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की घोषणा कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आज यानी 03 अप्रैल 2026 से अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर निम्नलिखित तिथियों को आयोजित की जाएगी:

  • 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना e-Admit Card प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट onlinebhai.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
  2. अपने यूजरनेम और पासवर्ड से Login करें।
  3. My Account सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन के सामने दिए गए View बटन पर क्लिक करें।
  4. अब एडमिट कार्ड के सामने View/Download विकल्प को चुनें और अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • अतिरिक्त प्रति: सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी (Extra Copy) साथ ले जानी होगी, जिस पर परीक्षा के दौरान वीक्षक (Invigilator) के सामने हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा।
  • केंद्र की जानकारी: परीक्षा केंद्र कोड और नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी परीक्षा की तिथि से कुछ दिन पूर्व डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।
    • 14-15 अप्रैल की परीक्षा के लिए 11 अप्रैल से।
    • 17-18 अप्रैल की परीक्षा के लिए 14 अप्रैल से।
    • 20-21 अप्रैल की परीक्षा के लिए 17 अप्रैल से जानकारी मिलेगी।
  • रिपोर्टिंग टाइम: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे (2.5 Hours) पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • बार-कोड: डाउनलोड करते समय सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर रोल नंबर के साथ बार-कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो।

अभ्यर्थियों को डाक द्वारा कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से ही इसे प्राप्त करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *