भारत में आया कॉल ,पाकिस्तान में हुआ धमाका! दरभंगा के व्यवसायी को कॉल आने के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन

दरभंगा । न्यूजस्टिच

हैलो…मैं पाकिस्तान से बोल रहा हूं… बम सेट कर दिया है… जी हां यह फोन कॉल बिहार के एक व्यवसायी को आया है। इस फोन कॉल के आते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कम मंच गया । दरअसल, गुुरुवार को दरभंगा के एक व्यवसायी को एक फोन कॉल आया। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद का पाकिस्तानी बताया। कॉल करने वाले ने व्यवसायी से कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और उसने उसके प्रतिष्ठान में बम सेट कर दिया है। इसके बाद व्यवसायी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सिंहवाड़ा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

फोन कॉले आने के बाद व्यवसायी अंजय कुमार राय ने बताया कि 5 तारीख को 9164546359099 से उन्हें एक कॉल आया था। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तान का बताते हुए बम सेट करने की बात कही। इसके बाद अंजय कुमार राय ने दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, एसडीपीओ कमतौल ,शुभेन्द्र कुमार सुमन ने प्राथमिकी की पुष्टि करते हुए कहा कि रिकॉड किए गए ऑडियो की तकनीकी रूप से जांच शुरू कर दी गई है।

भारत में आया कॉल पाकिस्तान में हुआ धमाका

दरभंगा में अंजय कुमार राय को गुरुवार को बम सेट कर देने की बात कहते हुए कॉल आया। वहीं कॉल आने के 24 घंटे के बाद ही पाकिस्तान में धमाका हो गया। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में 69 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में 169 लोग घायल हो गए हैं। इधर, दरभंगा में इस कॉल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *