डाॅ. दिपक कुमार दिनकर।

गांधीवादी विचारधारा को घर-घर पहुँचाएंगे डॉ. दिनकर; RGSC बिहार के राज्य सह-समन्वयक बन संभाली कमान

एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार दिनकर को राजीव गांधी स्टडी सर्कल (RGSC) बिहार का राज्य सह-समन्वयक (State Co-coordinator) नियुक्त किया गया है। डॉ. दिनकर के पिछले कार्यों और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आरजीएससी के इंचार्ज कोऑर्डिनेटर प्रो. सतीश कुमार राय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य समन्वयक प्रो. रामायण प्रसाद की अनुशंसा पर संगठन के चेयरमैन और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. दिनकर सहित चार नए सह-समन्वयकों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है।

बिहार के अन्य नवनियुक्त सह-समन्वयक:

  1. प्रो. शशि कुमार सिंह (आरा)
  2. प्रो. मुनेश्वर यादव (दरभंगा)
  3. डॉ. पंकज शर्मा (सुपौल)

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजीव गांधी स्टडी सर्कल की गांधीवादी विचारधारा और इसके कार्यक्रमों को बौद्धिक रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

  • बौद्धिक कार्यक्रम: बिहार के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, वर्कशॉप और यूथ लीडरशिप कार्यक्रमों का आयोजन।
  • संगठन विस्तार: उत्तर और पूर्वी बिहार के सभी जिलों और विश्वविद्यालयों में जल्द ही कमेटियों का गठन किया जाएगा।
  • सदस्यता अभियान: अधिक से अधिक बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. दिनकर की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *