ignou-bsc-practical-exam-schedule-2026-purnea-college-saharsa-news

इग्नू: BSCG और BSCM तृतीय वर्ष का प्रैक्टिकल शेड्यूल जारी, 75% अटेंडेंस के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानें डेट और नियम

पूर्णिया।न्यूजस्टिच
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा द्वारा बी.एससी.जी. (BSCG) एवं बी.एससी.एम. (BSCM) तृतीय वर्ष के प्रायोगिक सत्र एवं प्रायोगिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र (0508), पूर्णियाँ कॉलेज, पूर्णियाँ, डी.एस. कॉलेज, कटिहार तथा एम.एल.टी. कॉलेज, सहरसा के पात्र शिक्षार्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रायोगिक कक्षाओं एवं परीक्षा में भाग लेंगे। 

3 अगस्त से शुरू होगी प्रयोगिक परीक्षा
डॉ. सुरज सिंह, सहायक समन्वयक, इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र (0508), पूर्णियां कॉलेज, पूर्णियां ने बताया कि प्रायोगिक कक्षाओं का आयोजन 03 अगस्त 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक पूर्णियां कॉलेज परिसर में किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा प्रत्येक दिन आयोजित होने वाले दोनों सत्रों में सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है तथा प्रत्येक शिक्षार्थी को अपना वैध इग्नू पहचान पत्र (Identity Card) साथ लाना होगा। 

परीक्षा शामिल होने से पहले करें ये
डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि केवल वे ही शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे जिन्होंने जून-2026 टीईई के लिए प्रायोगिक परीक्षा शुल्क जमा किया है। जिन शिक्षार्थियों ने अब तक शुल्क जमा नहीं किया है, वे क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि प्रायोगिक कक्षाओं में नियमित उपस्थिति विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं परीक्षा में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। डॉ. सुरज सिंह ने सभी शिक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र (0508), पूर्णियाँ कॉलेज, पूर्णियाँ से संपर्क करें तथा समय-समय पर जारी होने वाली सूचनाओं पर विशेष ध्यान दें।