पूर्णिया । न्यूजस्टिच
शहर के लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी हॉस्पिटल के सभागार में नव-निर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनिल ठाकुर के सम्मान में पूर्णिया भाजपा की ओर से एक भव्य स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और नवनिर्वाचित एमएलसी को फूलों का हार, अंगवस्त्र देकर स्मानित किया। वहीं इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने एमएलसी अनिल ठाकुर को सनातन संस्कृति का प्रतीक ‘ॐ’ अंकित स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
अनिल ठाकुर का उच्च सदन में पहुंचना सीमांचल के लिए गौरव : राकेश कुमार
इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेशक कुमार कहा कि अनिल ठाकुर जी के जैसे जमीन से जुड़े नेता के उच्च सदन में पहुंचने से न सिर्फ सीमांचल बल्कि पूरे बिहार में संगठन को एक नई वैचारिक व सांगठनिक मजबूती मिलेगी। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए पूर्णिया भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि श्री अनिल ठाकुर जी की यह जीत केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है।
युवा चेहरे पर जनता का अटूट विश्वास : डॉ. एके गुप्ता
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि एमएलसी चुनाव में जलालगढ़ के बेटे और जमीन से जुड़े युवा नेता अनिल ठाकुर की जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा और उसके युवा चेहरे में जनता का अटूट विश्वास है। खासकर युवा वर्ग ने बता दिया कि देश किस प्रकार की राजनीति और विकास को लेकर आगे बढ़ना चाह रहा है।
अनिल ठाकुर हमेशा से जनता के सुख-दुख के भागी रहे हैं : प्रफुल्ल रंजन वर्मा
वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनिल ठाकुर जी हमेशा से जनता के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, पिंकी गुप्ता और डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने भी नवनिर्वाचित एमएलसी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की। अपने नागरिक अभिनंदन से अभिभूत नव-निर्वाचित एमएलसी श्री अनिल ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी और जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। क्षेत्र के युवाओं, किसानों, स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियादी समस्याओं को सदन के पटल पर प्रखरता से उठाना और उनका समाधान कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बता दें कि इस अवसर पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

