पूर्णिया। न्यूजस्टिच
देश भर में देहदान, नेत्रदान और अंगदान के माध्यम से दिव्यांगों को नई उम्मीद और जीवन देने वाली संस्था दधीचि देहदान समिति की बिहार इकाई के बैनेर तले रविवार की सुबह शहर ही सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। आंखों पर पट्टी बांध कर लोगों ने दृष्टिबाधितों की पीड़ा को जन-जन तक पहुंचाया और मृत्यु के उपरांत नेत्रदान और अंगदान कर जरूरतमंदों को नई जिंदगी देने की अपील की। दरअसल, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी अस्पाल परिसर में दधीचि देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत ब्लाइंड वॉक के माध्यम से की गई। शहर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर 7 जून की सुबह 7:30 बजे ब्लाइंड वॉक को सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सह अध्यक्ष दधीचि देहदान समिति बिहार के अध्यक्ष गंगा प्रसाद, पदमश्री सह महासचिव दधीचि देहदान समिति बिहार विमल जैन, प्राचार्य जीएमसीएच हरिशंकर मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीएमसीएच से निकली इस ब्लाइंड वॉक में आधा दर्जन से अधिक जन्म से दृष्टिबाधित लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक संस्थानों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो समेत 500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। जीएमसीएच से शुरू हुई ब्लाइंड वॉक लाइन बाजार चौक, कुंडी पुल से मां पंचादेवी अस्पताल में समापन हुआ। इस ब्लाइंड वॉक के आकर्षण का केंद्र भट्टा बंग्ला मध्य विद्यालय के बैंड दल, किलकारी बिहार बाल भवन तथा डेयर टू डांस अकेडमी के कलाकारों द्वारा ब्लाइंड वॉक के दौरान जगह जगह झिझिया, कजरी, छठ पर्व गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

जन-जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता
पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने क्षेत्रीय सम्मेलन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम जबतक इस शरीर में है तबतक तो इस संसार को देख रहे हैं। जीवन के हर क्षण का आनंद ले रहे हैं। यह तो इस देह की एक पारी है। मगर देहदान, नेत्रदान और अंगदान के माध्यम से इसकी दूसरी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हम जब इस देह का त्याग कर देंगे तो किसी दूसरे की आंखों से व दूसरे के शरीर में खुद को जिंदा रख कर संसार में रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में जन-जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और दधीचि देहदान समिति इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
पूर्णिया के लिए ऐतिहासिक दिन : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता
दधीचि देहदान समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया में अबतक 18 लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान कराया जा चुका है। इसके अलावा यहां आज इस भव्यता के साथ ब्लाइंड वॉक सह क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह पूर्णिया के लिए न केवल ऐतिहासिक दिन है बल्कि गर्व का भी विषय है। वहीं कार्यक्रम के आयोजक के तौर पर उन्होंने क्षेत्रीय सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद का अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। वहीं पद्मश्री विमल जैन,निर्मल जैन संगठन मंत्री ,ब्लड मैन ऑफ इंडिया मुकेश हिसारिया,पूर्व बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष सुषमा साहू , शैलेश महाजन सामाजिक कार्यकर्ता , गोबिंद कनोडिया रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष पटना सिटी , सहित दधीचि बिहार के सभी पदाधिकारियों का दधीचि पूर्णियां एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों द्वारा शॉल एवं बुके देकर अभिनंदन किया गया। दधीचि देहदान समिति पूर्णियां ईकाई से कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों कब सम्मान में स्वागत अभिभाषण डॉ ए के गुप्ता ने दिया।

कोसी सीमांचल में समिति का विस्तार होना गर्व की बात : पद्मश्री विमल जैन
पद्मश्री विमल जैन ने बताया कि पूर्णियां दधिचि देहदान समिति के प्रयास से न केवल पूर्णियां बल्कि कोसी और सीमांचल के जिलों में भी दधीचि देहदान समिति की जिला इकाई का विस्तार होना संगठन के लिए हर्ष की बात है। अररिया इकाई से भी नेत्रदान के प्रयास से फारबिसगंज के कई नेत्रदान का सार्थक प्रयास हुआ है। इस सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम पूर्णियां जिले के 18 नेत्रदानी परिवारों सहित 8 संकल्पित देहदानी का सम्मान कर संस्था स्वयं सम्मानित हो रही है। मरणोपरांत नेत्रदान तथा अंगदान करने के फलस्वरूप लोग मरकर भी अन्य लोगो के जीवन में प्रकाश तथा लोगों को जीवन प्रदान करते है। इधर, क्षेत्रीय सम्मेलन में दधीचि बिहार के अरुण सत्यमूर्ति द्वारा लोगों को नेत्रदान एवं अंगदान के लिए शपथ एवं संकल्प दिलाया गया साथ ही पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद एवं पद्मश्री विमल जैन द्वारा नेत्रदानी परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ ए के गुप्ता, पिंकी गुप्ता, जिलाध्यक्ष हिना सईद, सचिव रविंद्र साह, संरक्षक रूपेश डूंगरवाल, संरक्षक सुमित प्रकाश, अमित कुमार, आलोक लोहिया, शम्भू पंडित, कामिल खान, दीपक गुप्ता, अमर कुमार, अखिलेश आनंद, गौतम भौमिक, रूपक साह, मुन्ना कुमार लता झा , सपना ,अपर्णा ,प्रेमलता द्वारा शहर के सभी संगठनों के पदाधिकारियों उनके कार्यकर्ताओ के प्रति कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ अक्षय मिश्रा ने दिया।

इन संगठनों ने ब्लाइंड वॉक में दिया साथ
संगठनों में प्रमुख रूप से ग्रीन पूर्णिया,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच, रोटरी क्लब,सायकिल एसोसिएशन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, श्रीराम सेवा संघ, आईएमए ,तेरापंथ संघ, मारवाड़ी युवा मोर्चा, विश्व हिंदू युवा वाहिनी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, वीरांगना क्लब, जिला एथलेटिक्स संघ, लायंस क्लब, बार एसोसिएशन, जनमन पीपल्स फाउंडेशन, आनंद फाउंडेशन, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, ह्यूमन राइट्स सहित दर्जनों संगठन तथा कोसी एवं पूर्णियां प्रमंडल के सभी जिलों में नवगठित पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता इस ब्लाइंड वॉक का हिस्सा बने।

